गांधी उच्च विद्यालय में लगेंगे आठ सौ पौधे
कटिहार। प्रखंड अंतर्गत प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर नरैहिया में जल-जीवन हरियाल
कटिहार। प्रखंड अंतर्गत प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर नरैहिया में जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत लगभग आठ सौ पौधा लगाया जाएगा। पौधारोपण के तहत यहां महोगनी, गुलमोहर, अमलतास, कचनार, एमसोल, अशोका एवं फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्योतीष मंडल, कार्यक्रम पदाधिकारी मुरलीधर मोदी, पंचायत रोजगार सेवक दिनेश कुमार, शिक्षक मुकेश झा, अरविद आनंद, उमेश कुमार, अंतर्यामी कुमार, अनिल झा, राजेन्द्र कुमार निराला, निवेदिता कुमारी के द्वारा पौधारोपण कर किया गया। अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने का पौधारोपण सबसे सरल माध्यम है लोगों को निश्चित तौर पर पौधारोपण करनी चाहिए, ताकि पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव उपस्थित थे।