चार वर्ष बाद भी रानीगंज नूनगरा पथ की नहीं हुई मरम्मति
कटिहार। चार वर्ष पूर्व बाढ़ में जर्जर हुए रानीगंज नूनगरा कुम्हरी पथ की मरम्मत नहीं होने लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पर रहा है।
कटिहार। चार वर्ष पूर्व बाढ़ में जर्जर हुए रानीगंज नूनगरा कुम्हरी पथ की मरम्मत नहीं होने लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पर रहा है। बाढ़ एवं बरसात के दस्तक के साथ हीं क्षेत्र वासी आवागमन की समस्या को लेकर सहमे नजर आ रहे हैं और इसके लिए सरकार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि को कोस रहे हैं।
बता दें कि वर्ष 2017 में महानंदा नदी में आई भीषण बाढ़ में उक्त पथ जर्जर हो गया था। साथ हीं मार्ग में पड़ने वाला दो आरसीसी पुल भी ध्वस्त हो गया था। कई जगहों पर सड़को पर रेनकट हो गया था। इसके वावजूद गत चार वर्षों से बाढ़ एवं बरसात के समय भी प्रखंड की आधे से अधिक आबादी उसी मार्ग से किसी तरह प्रखंड मुख्यालय आवागमन करते थे। कदवा पंचायत की आधी आबादी का वह मुख्य पथ है। बाढ़ के पानी का तीव्र वेग को झेलने के साथ वाहनों का अधिक परिचालन की वजह से खासकर रानीगंज से नूनगरा तक सड़क गढ्ढे में बदल गई है। रानीगंज, दास टोला, यादव टोला, ब्राह्माण टोला , पासवान टोला , महतो टोला के पास सड़क में डेढ़ से दो फीट का गड्ढा बना हुआ है। नूनगरा महाराज स्थान के पास आधी सड़क चार वर्षों से कटी हुई है। जहां हमेशा वाहन चालकों के लिए दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कई बार लोग दुर्घटना के शिकार भी हुए हैं। वावजूद इन वर्षों में सड़क की मरम्मति करने की दिशा में विभागीय पहल नहीं किया गया है और ना हीं इस समस्या के समाधान के लिए किसी जन प्रतिनिधि ने सुध लिया है। इस संबंध में स्थानीय लोग ने यथाशीघ्र सड़क किनारे बने गढ्ढे की भराई के साथ सड़क की मरम्मति करने की मांग की है।