केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दी गई श्रद्धांजलि
कटिहार। शुक्रवार को फलका बाजार में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर सामाजिक क
कटिहार। शुक्रवार को फलका बाजार में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पासवान के नेतृत्व में युवाओं ने शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पासवान समेत दर्जनों युवाओं ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पासवान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री राम विलास पासवान के निधन हो जाने से राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जीवनी के बारे में सभी युवाओं को विस्तार रूप से जानकारी दी गई तथा बताया गया कि 1964 ईसवी में स्व.पासवान कोढ़ा विधानसभा से चुनाव लड़े थे। मगर भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वे उस समय हार गए थे, मगर उनके बाद वे अलौली विधानसभा से चुनाव लड़े और रिकॉर्ड मतों से जीते थे। मौके पर काजू, अंकुश कुमार, पप्पू चौधरी, मुकेश, सुजीत कुमार, नीरज कुमार, चंदन कुमार, सुनील चौधरी, मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।