चकाचक हुआ फलका प्रखंड का सरकारी तालाब
कटिहार। सरकार के जल जीवन हरियाली के तहत जिले के फलका ब्लॉक के तालाब अब चमकने लगे ह
कटिहार। सरकार के जल जीवन हरियाली के तहत जिले के फलका ब्लॉक के तालाब अब चमकने लगे हैं। सुंदरीकरण कर तालाब को पार्क का रूप दिया गया है। 19 सितंबर 2020 को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए इसका उद्घाटन किया था। तालाब के चारों ओर फेभर ब्लॉक से सड़क निर्माण किया गया है। साथ ही पार्क में घूमने आने वालों के लिए बैठने के लिए जगह जगह बैंचनुमा पक्की चबूतरा निर्माण और पौधारोपण किया गया है। ब्लॉक और अंचल आने वाले सहित गांव एवं पड़ोस के गांवों के लोग इस तालाब को देखने आ रहे हैं। तालाब में मछली पालन भी किया जा रहा है। हालांकि अभी पानी कम है और बोरिग से पानी दिया जा रहा है। खोदे गए तालाबों को भरने के लिए अभी मानसून की बरसात का इंतजार किया जा रहा है। यह तालाब परिदे व पशु पक्षी अपनी प्यास बुझाने लगे हैं। भारतीय सभ्यता में तालाबों का अहम योगदान है। ये हरियाली और खुशहाली के प्रतीक थे। भूमिगत जल स्तर को बरकरार रखते थे। तालाब मौसम में संतुलन बनाए रखते थे। सूर्य की किरण तीव्र होतीं तो तालाबों का जल वाष्प बनकर बादलों तक पहुंच जाता और फिर इसी वाष्प से धरा पर बारिश की बूंदें गिरतीं। आज भी हर गांव में तालाब हैं, दुर्भाग्यवश सूख चुके हैं। इसी तरह सभी तालाबों को पुनर्जीवित करना होगा। स्थानीय मुखिया मधु देवी विधिवत पूजा अर्चना कराकर इस बार छठ पूजा भी लोगों ने बड़ी धूमधाम से किया गया।
पोखर का इतिहास: आजादी से पूर्व निर्मित इस पोखर का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। धर्म और आस्था से जुड़ा यह पोखर आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। कभी यह पोखर प्रखंड का मुख्य पोखर हुआ करता था। क्योंकि इस पोखर में छठ पूजा मेला और भव्य रूप से छठ व्रती पूजा-अर्चना करते थे।