Move to Jagran APP

बारसोई नपं के पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

कटिहार। बारसोई नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ सभी 17 वार्ड पार्षदों ने संयुक्त

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 07:17 PM (IST)
बारसोई नपं के पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा
बारसोई नपं के पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

कटिहार। बारसोई नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ सभी 17 वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रुप से मोर्चा खोल दिया है। वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर विकास कार्य में रुचि नहीं का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है। इस संबंध में एक आवेदन नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को भी प्रेषित किया गया है साथ ही आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडलाधिकारी, जिलाधिकारी, एमएलसी कटिहार, विधायक बलरामपुर, सांसद तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री को प्रेषित की गई है। पाषर्दों ने अपने आवेदन में कहा है कि बारसोई नगर पंचायत के गठन के ढ़ाई साल बीत चुके हैं। एक तो नगर पंचायत के स्थापना के डेढ़ वर्ष बाद बारसोई को पहला कार्यपालक पदाधिकारी मिला, परंतु वे भी विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह उदासीन है। इस चलते ढ़ाई वर्ष बाद भी बारसोई नगर पंचायत में विकास का कोई कार्य नहीं हो पाया है। इससे वार्ड पार्षदों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया है कि नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा पार्षदों की बैठक में लिए गए निर्णय व प्रस्ताव का अनुपालन नहीं किया जाता है। आम लोगों से भी बढि़या व्यवहार नहीं रखने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने तत्काल उनका स्थानांतरण करते हुए नए कार्यपालक पदाधिकारी के पदस्थापना की मांग की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.