Move to Jagran APP

पैक्स- अमदाबाद के सभी पांचों पैक्सों के परिणाम घोषित

कटिहार। अमदाबाद प्रखंड पैक्सों का मतगणना शनिवार की शाम संपन्न हो गया। सभी पांचों पैक्सों के

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:13 AM (IST)
पैक्स- अमदाबाद के सभी पांचों पैक्सों के परिणाम घोषित
पैक्स- अमदाबाद के सभी पांचों पैक्सों के परिणाम घोषित

कटिहार। अमदाबाद प्रखंड पैक्सों का मतगणना शनिवार की शाम संपन्न हो गया। सभी पांचों पैक्सों के परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रखंड के बैदा, लखनपुर, किशनपुर, उत्तरी करीमुल्लापुर एवं पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत में शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को की गई। शुक्रवार तक विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे कर रहे थे। मतगणना के साथ ही इस आकलन पर विराम लग गया। प्रखंड परिसर स्थित ट्राईसेम भवन में चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था के बीच एवं पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी किशनगंज राघवेंद्र कुमार दीपक, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार झा की मौजूगदगी में मतगणना संपन्न हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा चुनाव में विजय प्रत्याशियों की घोषणा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बैदा पंचायत से इसराफुल ने 915 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी नजबुल को 701 मतों के अंतर से परास्त किया। नजबुल को 214 मत हासिल हुए। वहीं लखनपुर पंचायत में मु. नजीबुल हक ने 776 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी मुरतोजा को 252 मत हासिल हुए। दूसरी तरफ किशनपुर पंचायत में सुनील मंडल ने 424 मत हासिल कर जीत हासिल की। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी गोपाल मंडल को 330 मत प्राप्त हुए। वहीं उत्तरी करीमुल्लापुर में युधिष्ठिर मंडल ने 914 मत प्राप्त कर पैक्स चुनाव में जीत हासिल की। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीनिवास मंडल को 288 मत प्राप्त हुए पूर्वी करीमुल्लापुर से भोला खां 544 मत प्राप्त कर विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी शेख मोती को 299 मत मिले। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.