डंडखोरा पंचायत में पुरुष से अधिक है महिला वोटर
कटिहार। जिले में इस बार पंचायत चुनाव में आधी आबादी की और सशक्त भागीदारी दिखेगी। चुनाव को ल
कटिहार। जिले में इस बार पंचायत चुनाव में आधी आबादी की और सशक्त भागीदारी दिखेगी। चुनाव को लेकर तैयार मतदाता सूची से यह संकेत अभी से मिलने लगे हैं।
कई प्रखंड में मतदाता सूची में महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या में जहां अंतर नाम मात्र का रह गया है, वहीं डंडखोरा प्रखंड में महिला मतदाता इस बार पुरुष से आगे निकल चुके हैं। मतदाता सूची में बढ़त के साथ इस बार हर पंचायत में अच्छी खासी संभावित महिला प्रत्याशियों की कतार अभी से खड़ी हो चुकी है।
जिले में 236 पंचायतों में चुनाव होना है। जिला प्रशासन द्वारा तैयार सूची के अनुसार जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 18 लाख नौ हजार तीन सौ 37 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 28 हजार चार सौ 91 तथा महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 80 हजार सात सौ 45 है। 101 थर्ड जेंडर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश पुरुष मतदाता दूसरे प्रदेश में रोजी-रोटी के लिए बाहर चले जाते हैं। बहरहाल आगामी पंचायत चुनाव में महिला मतदाता अहम भूमिका में होंगी। डंडखोरा प्रखंड में महिला मतदाता निर्णायक साबित होगी। इस पंचायत में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। महिला मतदाताओं की संख्या 22586 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 22539 है। इस प्रखंड में कुल छह पंचायत हैं। इसमें एक जिला परिषद,सात पंचायत समिति सदस्य, छह मुखिया व छह सरपंच सहित वार्ड सदस्य के 83 तथा पंच के 83 कुल 187 पद के लिए चुनाव होना है। पंचायत चुनाव में आरक्षण के कारण पहले ही महिलाएं प्रतिनिधित्व के मामले में बराबरी पर है। इस बार स्थिति में और बदलाव की संभावना है।