Move to Jagran APP

विकास के मामले में हसनगंज को नजीर बनाना चाहती है प्रमुख पिकी

कटिहार। हसनगंज प्रखंड को विकास के मापदंड पर नजीर बनाने की हर जतन प्रखंड प्रमुख पिकी क

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 05:19 PM (IST)
विकास के मामले में हसनगंज को 
नजीर बनाना चाहती है प्रमुख पिकी
विकास के मामले में हसनगंज को नजीर बनाना चाहती है प्रमुख पिकी

कटिहार। हसनगंज प्रखंड को विकास के मापदंड पर नजीर बनाने की हर जतन प्रखंड प्रमुख पिकी कर रही है। प्रमुख के प्रयास से प्रखंड क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार तेज हुई है।

loksabha election banner

प्रखंड प्रमुख पिकी देवी ने कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ, स्वच्छता और सड़क जैसी कई महत्वपूर्ण कार्यो को पंसस की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरजमीं पर उतारा गया है। कई गांव की कच्ची सड़कों का कायाकल्प कर उसे मुख्य सड़क से जोड़ने का कार्य किया गया है। साथ ही अधिकारियों से मिलकर प्रखंड क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का निदान कराया गया है। प्रखंड क्षेत्र के लोगों को वृद्धापेंशन, कन्या विवाह आदि का लाभ दिलाने का कार्य किया गया है। वहीं कृषि अधिकारियों से मिलकर क्षेत्र के किसानों को सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ को दिलाने का कार्य किया गया है। प्रखंड क्षेत्र में हर घर नल का जल पहुंचाने की कवायद तेज हुई है। प्रमुख प्रतिनिधि समर महतो ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को गति देने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही मुफ्त पौधा का वितरण किया जाता है।

ग्रामीण संजय कुमार मंडल एवं मु. तैयब ने बताया कि प्रखंड प्रमुख हमेशा से जनता के बीच रहने वाली प्रतिनिधि रही है। सामाजिक कार्यो में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती है। साथ ही जनता को सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ दिलाने का प्रयास उनके द्वारा लगातार किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में किए गए कार्य काफी सराहनीय है। जनता के कार्यो के लिए हमेशा तत्पर रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.