नगर निगम क्षेत्र के चालीसा हाट की हुई बंदोबस्ती
कटिहार। नगर निगम क्षेत्र के शेष भाग सहित चालीसा हाट की बंदोबस्ती को लेकर नगर निगम कार्याल
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:12 AM (IST)
कटिहार। नगर निगम क्षेत्र के शेष भाग सहित चालीसा हाट की बंदोबस्ती को लेकर नगर निगम कार्यालय में प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर नगर आयुक्त मनिन्द्र कुमार, उपमेयर मंजूर खान, उप नगर आयुक्त सहित कई कर्मी मौजूद थे। उपमेयर ने बताया कि इस बाजार की बंदोबस्ती को लेकर चालीसा हाट को नौ माह के लिए एक लाख 60 हजार रुपया, जबकि शेष भाग के लिए नौ माह के लिए 15 लाख रुपये की बंदोबस्ती की गई। साल में नौ माह के लिए ही बंदोबस्ती की गई। बताया कि नगर निगम क्षेत्र के अन्य बाजार सहित कई की बंदोबस्ती सात जुलाई को नगर निगम कार्यालय में की जाएगी। यह बंदोबस्ती शारीरिक दूरी का पालन करते हुए की गई है। इस मौके पर लेखापाल सहित कई कर्मी व अन्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें