विकास के नाम पर जनता को ठग रही सरकार : विधायक
कटिहार। सेमापुर स्थित धर्मशाला में युवा राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड राजद अध्यक्ष विश्वनाथ
कटिहार। सेमापुर स्थित धर्मशाला में युवा राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड राजद अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर विधायक नीरज कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट के लिए राम नाम का सहारा ले रही है। जबकि जदयू ने जनता के जनादेश का अपमान किया है। सूबे में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन सरकार चुप्पी साध चुकी है। विकास के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 सितम्बर को युवा राजद का सम्मेलन होना है। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही राजद द्वारा पंचायत स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता डोर टू डोर सर्वे कर जनता को सरकार की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। राजद युवा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि युवाओं पर पार्टी की जिम्मेदारी है वे पूरी तन्मयता के साथ कार्य करें। इस दौरान सांतनु यादव को युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कन्हैया साह को बरेटा पंचायत का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर कला व सांस्कृति अध्यक्ष विमल मालाकार, बरारी मुखिया संघ अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, मौसम यादव, विजय यादव, मु. आलमगीर, सुमन वैद्य, जयप्रकाश यादव, बमबम यादव, लतीफ, भोलाराम अग्रवाल आदि मौजूद थे।