Move to Jagran APP

किसानों को मिली फसल प्रबंधन की जानकारी

कटिहार। भंगहा पंचायत भवन में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती के गुर सिखाने को लेकर ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 08:14 PM (IST)
किसानों को मिली फसल प्रबंधन की जानकारी
किसानों को मिली फसल प्रबंधन की जानकारी

कटिहार। भंगहा पंचायत भवन में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती के गुर सिखाने को लेकर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल का उद्घाटन स्थानीय मुखिया किरण पटेल एवं कृषि समन्वयक जय कुमार ज्योति, संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। चौपाल में किसानों को कृषि से संबंधित संचालित योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मानधन योजना, जैविक खेती, डीजल अनुदान, रबी फसल का बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण, फसल सहायता योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही जैविक खेती और जैविक खाद के प्रयोग की जानकारी दी गई। खेतों में पुआल को नहीं जलाने को लेकर किसानों को बताया गया। आत्मा के तकनीकी सहायक प्रबंधक अमित रंजन ने किसानों को अधिक एवं गुणवत्तायुक्त उपज प्राप्त करने के लिए फसल प्रबंधन की जानकारी दी। इस मौके पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अरुण कुमार, कृषि समन्वयक राजेश कुमार सहित वार्ड सदस्य व किसान मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.