मास्क नहीं पहनने पर 16 लोगों से वसूला गया जुर्माना
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर कदवा पुलिस द्वारा सघन मास्क चेकिग अभियान चला
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 10:05 PM (IST)
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर कदवा पुलिस द्वारा सघन मास्क चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को मास्क चेकिग के दौरान 16 लोगों से जुर्माना वसूला गया। प्रति व्यक्ति पचास रुपए की दर से कुल आठ सौ रुपये जुर्माना के तौर पर वसूल किए गए। थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को मास्क के प्रयोग के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से मास्क चेकिग अभियान चलाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें