Move to Jagran APP

साहित्य, कला व संस्कृति के विकास को सरकार तत्पर

कटिहार। बरारी के सामाजिक राजनीतिक एवं शैक्षिक कार्य में अपनी पहचान बनाने वाले शख्स के च

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 10:53 PM (IST)
साहित्य, कला व संस्कृति के विकास को सरकार तत्पर

कटिहार। बरारी के सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक कार्य में अपनी पहचान बनाने वाले शख्स के चरित्र को संग्रहित कर जिस प्रकार पुस्तक की रचना की गई है, वह सराहनीय है। साहित्य, कला और संस्कृति के विकास को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह तत्पर है। कटिहार सहित बिहार का समुचित विकास को लेकर हर प्रयास किया जाएगा। यह बातें उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कला, साहित्य, संस्कृति विकास मंच की ओर से आयोजित बरारी विधान सभा के गणमान्य लोग भाग एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि वे जब नमामी गंगे की समीक्षा कर रहे थे तो कटिहार के गंगा तटीय इलाका, बरारी, कुरसेला व मनिहारी का नाम उसमें अंकित नहीं था। उन्होंने तत्काल इन स्थानों का नाम जोड़ते हुए उसके विकास को लेकर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कटिहार के पर्यटन स्थल गोगा बिल झील के विकास को लेकर भी पहल हो रही है। सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि कई शख्सियत के चरित्र को संग्रहित करना और साहित्यिक रूप देना काफी कठिन कार्य है। इससे आने वाले पीढ़ी को अपने अपने क्षेत्र के विशेष व्यक्तित्व को जानने का मौका मिलेगा। समारोह को पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी व पूर्व मंत्री महेन्द्र यादव सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस पुस्तक का शिक्षक सह कवि विपिन कुमार चौधरी और जितेन्द्र कुमार से संपादन किया है। मंच का संचालन आशुतोष चौधरी ने किया। इस अवसर पर बरारी प्रखंड प्रमुख माला देवी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, उपप्रमुख राजीव भारती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखक जितेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर उपप्रमुख राजीव भारती, रजनी कुमारी, मनोज कुशवाहा, चंद्रमोहन सिंह, अशोक चौधरी, बिमल मालाकार, नवीन चौधरी, आशुतोष चौधरी, गौरीशंकर चौधरी , विजय गुप्ता, अरविद चौरसिया, मनोज जायसवाल आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.