Move to Jagran APP

फलका में धान खरीदारी पर रोक से किसानों में आक्रोश

फलका प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पैक्सों द्वारा धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो जाने के कारण विभाग के निर्देश पर धान की खरीदारी पर रोक लगा दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:04 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:04 PM (IST)
फलका में धान खरीदारी पर रोक से किसानों में आक्रोश
फलका में धान खरीदारी पर रोक से किसानों में आक्रोश

संवाद सूत्र, फलका (कटिहार) : फलका प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पैक्सों द्वारा धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो जाने के कारण विभाग के निर्देश पर धान की खरीदारी पर रोक लगा दी गई है।

loksabha election banner

इस रोक से प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों किसान अभी भी धान बेचने से वंचित रह गए हैं। जिस कारण वंचित किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फलका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पैक्सों के लिए धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वह लगभग पूर्ण हो चुका है। मगर किसानों के अनुसार, इस वर्ष फलका प्रखंड क्षेत्र में धान की पैदावार बेहतर होने के कारण लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीदारी पूर्ण हो गई। मगर अभी भी सैकड़ों किसान धान नहीं बेच पाए हैं। किसान सोनेलाल दास, साजिद आलम, मु. मोनाजीर, अरुण कुमार, मु. सहबाज, मु. रहमत, राणा ठाकुर, विनोदानंद ठाकुर, मु. मुबारक, आरजू तमन्ना, जूली खातून, कुंदन कुमार मंडल, प्रमिला देवी, रंजीत कुमार, राजेश कुमार चौधरी, अशोक कुमार गुप्ता, समेत दर्जनों किसानों ने कहा कि किसानों के हित में धान की अधिक उपज होने के कारण और धान की खरीद होनी चाहिए। किसानों का कहना था कि पैक्स में जब अपना धान बेचने जाते हैं तो बताया जाता है कि फलका प्रखंड में धान की खरीदारी विभाग के निर्देश पर फिलहाल बंद है। अगले आदेश तक इस ओर कुछ भी नहीं किया जा सकता है। किसानों ने कहा कि वे लोग कृषि विभाग के वेबसाइट पर अपना पंजीयन एवं धान अधिप्राप्ति हेतु रजिस्ट्रेशन भी करा चुके हैं। धान अधिप्राप्ति को लेकर सारा दस्तावेज पूरा है। जब दस्तावेज और धान लेकर पैक्स में बेचने जाते हैं। तो उनका कहना होता है कि विभाग के आदेश पर फिलहाल धान की खरीदारी बंद हो गई है। निर्देश प्राप्त होते ही किसानों से धान की खरीदारी की जाएगी। वहीं मामले में बीसीओ सौयम कुमार ने कहा कि विभागीय निर्देश के आलोक में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीदारी पूर्ण हो जाने के कारण विभागीय अधिकारी के निर्देश पर धान खरीद फिलहाल बंद है। निर्देश प्राप्त होते ही बचे हुए किसानों से धान की खरीदारी की जाएगी। मामले में जिला सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि जिला से प्रखंड के पैक्सों के लिए धान खरीद हेतु लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। लक्ष्य के अनुरुप धान की खरीदारी पूर्ण हो जाने के कारण धान की खरीदारी पर फलका में फिलहाल रोक लगा दी गई है। बावजूद इसके अगर कुछ किसान रह गए हैं, वे अपना आवेदन पैक्स को देंगे। इसकी जांच के बाद धान की खरीदारी की जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.