मुकेश बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष
कटिहार। हफलागंज निवासी मुकेश पासवान को भाजपा द्वारा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बना
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:12 AM (IST)
कटिहार। हफलागंज निवासी मुकेश पासवान को भाजपा द्वारा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्री पासवान को पार्टी की नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। श्री पासवान ने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है निश्चित तौर पर उस पर सौ प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे। बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह, सदर विधायक तारकेश्वर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, जिलाध्यक्ष लक्खी महतो, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज राय, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव व कटिहार ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार दास ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें