विधान पार्षद ने भाजयुमो अध्यक्ष को किया सम्मानित
कटिहार। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा आसीन होने पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने सौरभ मा
कटिहार। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा आसीन होने पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने सौरभ मालाकार को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री मालाकार युवा होने के साथ-साथ सजग व कर्मठ कार्यकर्ता के रुप में पहचान रखते हैं।
पार्टी के प्रति प्रेम एवं समर्पण को देखकर प्रदेश में भी इनकी चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के रूप में दूसरी बार उनके चयन से भाजयुमो और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जब कुशल नेतृत्व के हाथ संगठन की बागडोर हो तो नि:संदेह संगठन और मजबूत होता है। श्री मालाकार को दूसरी बार भाजयुमो का जिलाध्यक्ष चुने जाने के लिए उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश के नेताओं को भी साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश के नेताओं द्वारा पार्टी हित के लिया गया यह फैसला काफी सराहनीय है। बधाई देने वालों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम, युवा मोर्चा महामंत्री गौरव पासवान, मंत्री रिकू यादव, गौरव कश्यप, पिटू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।