भाजयुमों ने महादलित बस्तियों में किया मास्क का वितरण
कटिहार। भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ मालाकार के नेतृत्व में नगर के
कटिहार। भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ मालाकार के नेतृत्व में नगर के महादलित बस्तियों में रहने वाले दो सौ से अधिक परिवारों के बीच मास्क का वितरण किया। इस दौरान सचेतक सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिला उपाध्यक्ष बब्बन झा मौजूद थे। कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को सुरक्षित रहने की पहल करनी चाहिए। इस दौरान लोगों से मास्क का प्रयोग करने, शारीरिक दूरी का ध्यान रखने एवं समय समय पर नियमित हाथ धोने की अपील की गई। विधायक ने कहा कि शारीरिक दूरी का पालन इससे बचाव का सबसे प्रमुख उपाया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा बताया कि युवा मोर्चा द्वारा लॉकडाउन के दौरान लगातार जरुरतमंदों की मदद की जा रही है, साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री गौरव पासवान, जिला मंत्री कमलेश कुमार, रिकू यादव, अमित, बबलू गुप्ता, अभिषेक कुमार, आदि मौजूद थे।