लॉकडाउन ने छीना कुली और वेंडरों का भी रोजगार
कटिहार। लॉकडाउन के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित रहने के कारण स्टेशन पर काम क
कटिहार। लॉकडाउन के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित रहने के कारण स्टेशन पर काम करने वाले कुली व वेंडरों का भी रोजगार छीन गया है। जानकारी के अनुसार कटिहार रेलमंडल में लगभग एक हजार से अधिक कुली व वेंडर कार्य करते हैं। इनकी जीविका मुख्य रूप से रेल पर निर्भर है। लेकिन लॉकडाउन के कारण इनके रोजगार पर ग्रहण लगने के कारण उनके लिए परिवार चलाना भी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधी में उन्हें मुकम्मल सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके कारण उनके लिए परिवार चलाना भी चुनौती बनी हुई है। बताया कि स्थानीय स्तर पर उनके लिए कोई सुविधा नहीं है। इसके लिए वे बेसब्री से ट्रेन परिचालन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रेल के पंजीकृत कुली को पार्सल विभाग अंतर्गत लॉकडाउन की अवधी में दैनिक मजदूरी का विकल्प दिया गया है।