लोजपा नेता ने जरूरतमंदों के बीच बांटा राहत सामग्री
कटिहार। लोक जनशक्ति पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार राय एवं उपाध्यक्ष मो
कटिहार। लोक जनशक्ति पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार राय एवं उपाध्यक्ष मोनू देवी के नेतृत्व में लॉकडाउन से प्रभावित आर्थिक रूप से लाचार और असहाय लोगों के बीच चावल, दाल आलू, प्याज, साबुन, सैनिटाइजर, बिस्कुट, पांव रोटी, फल के साथ-साथ पका भोजन का भी वितरण किया गया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ऐसे लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें लॉकडाउन के पालन को लेकर लोगों को जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के बीच आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। लोजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ट द्वारा वैसे जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर लगातार राशन वितरण किया जा रहा है। यह अभियान लॉकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा।
इस मौके पर लोजपा आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल उरांव, रवि वर्मा, सुरेश शर्मा, शिल्पी कुमारी, कुणाल कुमार भगत, कन्हैया पोद्दार, निशा राय, ईशा राय, हर्ष राय, सूरज बॉसफोर, परवेज आलम आदि मौजूद थे।