43 प्रवासी मजदूरों को दिए स्वास्थ्य कीट
कटिहार। आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में करोना महामारी से बचाव के लिए प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय
कटिहार। आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में करोना महामारी से बचाव के लिए प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय प्रांगण में बनाए गए क्वारंटाइन होम में रह रहे 43 प्रवासी मजदूरों के बीच डीएम कंवल तनुज के निर्देश पर आजमनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील मिश्र, अंचलाधिकारी शंभूनाथ राम, थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक व अंचल निरीक्षक हाफिजुर रहमान उर्फ टिकू द्वारा स्वास्थ्य कीट का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की प्रवासी मजदूर की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की जाती है। प्रखंड प्रशासन द्वारा टूथ ब्रश, टूथपेस्ट, सैंपल, प्लास्टिक मग, नहाने का साबुन, कंघी, तेल, आईना, कपड़े धोने का साबुन, थाली, अंग वस्त्र, कटोरा, मास्क, सैनिटाइजर आदि सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी अजीत कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, साबिर आलम व दीप नारायण ताती भी मौजूद थे।