वीआइपी के सम्मेलन में सांगठनिक मजबूती पर जोर
कटिहार। विकासशील इंसान पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सेमापुर के अमीनाबाद विद्यालय के मैदान में
कटिहार। विकासशील इंसान पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सेमापुर के अमीनाबाद विद्यालय के मैदान में आयोजित हुई। इसमें सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संरपंच कृष्णदेव महतो ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष खगेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि वीआईपी पार्टी का गठन अति पिछड़ी जाति के कल्याण और इसके विकास के लिए हुआ है। इस पार्टी का गठन सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी द्वारा किया गया है। उनका एक मात्र उद्?देश्य अति पिछड़ा को सत्ता में यथोचित भागीदारी दिलाना है। जिला उपाध्यक्ष सह मछुआ संघ के मंत्री उमेश सिंह निषाद ने कहा कि सम्मेलन का एक मात्र उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती व पार्टी को विस्तार देना है। पूरे राष्ट्र का यह इकलौता पार्टी है, जो निषाद के कल्याण के लिए सोचती है। कार्यकर्ता सम्मेलन में महागठबंधन नेताओं से अति पिछड़ा से उपमुख्यमंत्री के रुप में मुकेश सहनी का नाम घोषित करने की मांग की गई। महिला अध्यक्ष चंदा कुमारी ने कहा कि बिहार में सबसे बड़ा तबका निषाद जाति की है। लेकिन इसे ही सत्ता में पूरी भागीदारी नहीं मिल पा रही है इसका कारण निषाद जाति का संगठनात्मक रुप से मजबूती नहीं होना है। लेकिन अब निषाद में जागृति आ चुकी है। मुकेश सहनी के नेतृत्व में सभी एक हो रहे हैं। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश सहनी, कोढ़ा अध्यक्ष देवनारायण मंडल, बन्देलाल सिंह, संजीव मेहता, विधान सभा महिला सेल की अध्यक्ष किरण निषाद, कुंदन कुमार, विभीषण सहनी, जिला उपाध्यक्ष धनजीत उरांव, डा कुंदन निषाद, सिकंदर उरांव, संजय निषाद, खगेश चौधरी आदि मौजूद थे। सम्मेलन के दौरान मंटू ऋषि, अखिलेश ऋषि, शंभू मेहता, मु. नाजो, कस्तूरी ऋषि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।