भोजपुरी गायब गोलू राजा व प्रमोद प्रेमी ने खूब बांधा समां
कटिहार। अनुमंडल के गुवागाछी किशनपुर में देर संध्या भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्य
कटिहार। अनुमंडल के गुवागाछी किशनपुर में देर संध्या भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कोढ़ा विधायक पूनम पासवान, जिप उपाध्यक्ष अंजली देवी, गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव व जिप सदस्य शंभू सुमन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शंभू कुमार सुमन ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत मुखिया संघ के अध्यक्ष रामनिवास यादव ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक प्रमोद प्रेमी व गोलू राजा ने मां काली की भक्ति गीत से ऐसी समां बांधी की उपस्थित दर्शक झूमते रहे। गोलू राजा व प्रमोद प्रेमी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अभय सिंह, सचिव आलोक सिंह के साथ-साथ अमदाबाद प्रखंड प्रमुख गोपाल सिंह, प्राणपुर प्रमुख अमित कुमार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेम राय, मुखिया मुनीन्द्र यादव, मुखिया मुरलीधर यादव, पैक्स अध्यक्ष शिवजी यादव, पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बासुकीनाथ यादव, फेरी सेवा के अवध सहनी, राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, मुकेश यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में बीच बीच में हंगामा भी होता रहा, जिस चलते समय से पूर्व ही कार्यक्रम को रोकना पड़ा।