नेक मूल्यांकन में डीएस कॉलेज को मिला सी ग्रेड
कटिहार। शहर के डीएस कॉलेज को नेक मूल्यांकन के तहत सी ग्रेड दिया गया है। बता दें कि प
कटिहार। शहर के डीएस कॉलेज को नेक मूल्यांकन के तहत सी ग्रेड दिया गया है। बता दें कि पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत इस महाविद्यालय को सी ग्रेड मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। फिलहाल सी ग्रेड की श्रेणी वाला यह पहला महाविद्यालय बन गया है। इसको लेकर कॉलेज के शिक्षक, कर्मियों एवं छात्रों में हर्ष का माहौल है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं प्रो. डॉ. मिहिर ठाकुर ने प्रेसवार्ता के दौरान संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी। बताया कि ग्रेडिग से छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है और शिक्षक व कर्मी भी इसकी सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेक टीम को कालेज कर्मियों के द्वारा बधाई दी गई है। श्री ठाकुर ने बताया कि नेक द्वारा ग्रेड सी मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि दर्शन साह महाविद्यालय 1953 में स्थापित हुआ था। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय में सात हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। जबकि 40 शिक्षक व 10 सहयोगी कर्मी कार्यरत हैं। सीमित संसाधन के बीच सी ग्रेड का मूल्यांकन होना बेहतर है। इस मौके पर डॉ. सीबीएल दास, डॉ. जगदीश चंद्रा, डॉ. विनोद कुमार ओझा, डॉ. अरविद कुमार, डॉ. रचना कुमारी, डॉ. शीला कुमारी, डॉ. अश्वनी कुमार मिश्रा, प्रो. भरत कुमार, मेहर, राजकुमार सिंह, प्रधान सहायक प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।