Move to Jagran APP

विज्ञान प्रदर्शनी में प्लस टू गांधी हाई स्कूल को मिला सूबे में तीसरा स्थान

कटिहार 47वीं राज्य स्तरीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन पटना के विज्ञान भवन

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:51 PM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में प्लस टू गांधी हाई
स्कूल को मिला सूबे में तीसरा स्थान
विज्ञान प्रदर्शनी में प्लस टू गांधी हाई स्कूल को मिला सूबे में तीसरा स्थान

कटिहार : 47वीं राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन पटना के विज्ञान भवन में नौ से 12 नवंबर के बीच किया गया था। आयोजन में राज्य के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपना अपना मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें शहर के प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी कटिहार की 10वीं कक्षा की छात्रा अलका सिंह व जिया कुमारी के मॉडल को राज्य में तीसरा स्थान मिलने से विद्यालय सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। छात्राओं ने गणितीय प्रतिरूपण विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया था। चयनित छात्रा 14 जनवरी 2020 से 18 जनवरी तक आयोजित होने वाले पूर्वी भारत विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल को प्रस्तुत करेंगी। मॉडल तैयार करने में विद्यालय की गणित शिक्षिका कंचन कुमारी का मार्गदर्शन रहा था। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. जवाहर लाल देव ने बताया कि विद्यालय की शिक्षा के निर्देशन में बच्चों के मॉडल का चयन राज्य स्तर पर होना गौरव की बात है। उन्होंने इसके लिए विद्यालय की शिक्षिका एवं चयनित बच्चों को बधाई दी। इसके साथ ही अन्य बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों ने अन्वेषण जारी रखने की सलाह दी। कहा कि अन्वेषण तैयार करने में उनके द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों सहित गणमान्य लोगों द्वारा चयनित छात्रा व शिक्षिका को बधाई दी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.