Move to Jagran APP

अधिकारियों व कर्मियों की कमी से हो रही परेशानी

कटिहार। प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों व कर्मियों की कमी के कारण विभिन्न कार्यों से का

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 11:34 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 06:35 AM (IST)
अधिकारियों व कर्मियों की कमी से हो रही परेशानी
अधिकारियों व कर्मियों की कमी से हो रही परेशानी

कटिहार। प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारियों व कर्मियों की कमी के कारण विभिन्न कार्यों से कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि एक ही कार्य के लिए कई बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। जानकारी के अनुसार प्रखंड में स्वीकृत कुल 10 लिपिक एवं सहायक के पद के बदले दो कार्यरत हैं। जबकि 10 पदाधिकारी के विरुद्ध चार पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं। प्रखंड में गत कई माह से कल्याण पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, ग्राम पंचायत पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों की पदस्थापना नहीं हो पाई है। जबकि लगभग चार वर्षों से महिला प्रसार पदाधिकारी का पद रिक्त है। इसके कारण महिला उत्थान से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहा है। जबकि कई विभाग में प्रभार के पदाधिकारी के भरोसे कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। इसके कारण समय पर कार्यों का निष्पादन नहीं हो पाता है। इसको लेकर कई बार जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग पदाधिकारियों की पदस्थापना की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हो पाया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी डा राकेश गुप्ता ने बताया कि कर्मियों की कमी से परेशानी होती है। समस्या से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.