मस्जिद से सिरसा डकैता टोला तक 1.28 करोड़ से बनेगी सड़क
संवाद सहयोगी, कटिहार : सदर प्रखंड स्थित कटिहार-हसनगंज पथ मार्ग पर मोंगरा जामा मस्जिद से ि
संवाद सहयोगी, कटिहार : सदर प्रखंड स्थित कटिहार-हसनगंज पथ मार्ग पर मोंगरा जामा मस्जिद से सिरसा डकैता टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत एक करोड़ 28 लाख की लागत से बनने वाली पीडब्लूडी पथ की आधारशिला सदर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक तारकिशोर प्रसाद ने रखी। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संपूर्ण देश में विकास हो रहा है। साथ ही साथ संपूर्ण विश्व में भारत कई देशों को पीछे छोड़ते हुए सर्वशक्ति संपन्न देश बनने को अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य में नीतीश एवं सुशील मोदी के नेतृत्व में हो रही विकास कार्य कभी स्थिर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार राज्य देश में अन्य राज्यों की अपेक्षा में प्रथम स्थान लाएगा। इस मौके पर अर¨वद पटेल, विनोद अग्रवाल, सुबोल कुमार साह, निरंजन कुमार, तेज कुमार अग्रवाल, मनोज महतो, पवन कुमार रजक, गणेश अग्रवाल, सरदार किशोर ¨सह, लक्खी महतो, धर्मनाथ तिवारी, संजय चौधरी, विक्रम चौहान, मनोरंजन चौधरी, सुनील गुप्ता, ¨पटू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजेश यादव आदि मौजूद थे।