सेवानिवृत शिक्षक सह पूर्व फुटबॉलर के निधन से शोक
कटिहार। प्रखंड के गोशाला रोड निवासी सह उच्च विद्यालय से सेवानिवृत 85 वर्षीय शिक्षक रामाधार ¨
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:52 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:52 PM (IST)
कटिहार। प्रखंड के गोशाला रोड निवासी सह उच्च विद्यालय से सेवानिवृत 85 वर्षीय शिक्षक रामाधार ¨सह के निधन की खबर फैलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. ¨सह अपने जमाने के प्रसिद्ध फुटबॉलर के रुप मे विख्यात थे। साथ हीं अनुशासन प्रिय कड़क शिक्षक के रुप मे उनकी सदैव पहचान रही। वे लंबे समय तक आर एन डी बी उच्च विद्यालय सोनैली में अपनी सेवा दी थी। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। खासकर कुछ माह पूर्व एक मात्र पुत्र की बीमारी के बाद निधन से उनका स्वास्थ्य गिरने लगा था। उनके पुत्र की भी जिले में मशहूर फुटबॉलर एवं बॉलीबॉल खिलाड़ी के रुप मे पहचान थी। शनिवार को पैतृक घर में हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें