केक काटकर मनाया तेजस्वी का जन्मदिन
कटिहार। मनिहारी नगर के मिलिक पोखरकन्ना में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्म दिन धूमधाम
कटिहार। मनिहारी नगर के मिलिक पोखरकन्ना में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। राजद के युवा नेता राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर युवा राजद नेता ने कहा कि भविष्य में युवाओं की धडकन राजद नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही सूबे के मुख्यमंत्री होंगे। कहा कि राजद का जनाधार बढ़ा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराध चरम पर है। इस मौके पर राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. मनोज यादव, जर्नादन यादव, पंकज यादव, संजीव झा, मु. मन्ना,बजरंग, मु. सनाउल्ला, भुपेन्द्र, संजय, विजयकृष्ण यादव, कासीम, अमोल यादव सहित काफी संख्या में राजद के कार्यकर्ता व सर्मथक मौजूद थे। सभी ने एक-दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी।