महिला कैदियों को कराया गया योगाभ्यास
कटिहार : विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज चंद्रशेखर झा के आदेश के आलोक में मंडल कारा के मह
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 09:52 PM (IST)
कटिहार : विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज चंद्रशेखर झा के आदेश के आलोक में मंडल कारा के महिला कैदियों को योगाभ्यास कराया गया। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रणविजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राधिकार की ओर से महिला कैदियों की स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि को लेकर 10 दिनों का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहने का बढि़या जरिया है। इसी के तहत शुक्रवार को शिक्षा विभाग द्वारा महिला कैदियों को मुफ्त में किताब का वितरण भी किया गया। प्राधिकार की ओर से महिलाओं को योग का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्राधिकार के इस अभियान से महिला कैदी काफी उत्साहित है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें