Move to Jagran APP

खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

कटिहार। कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 May 2018 09:45 PM (IST)Updated: Wed, 23 May 2018 09:45 PM (IST)
खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

कटिहार। कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन आत्मा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य वकील दास ने किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्या और अन्य महत्वपूर्ण ¨वदूओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कृषि वैज्ञानिक डा. रामाकांत ¨सह ने किसानों को फसल की उत्पादकता में वृद्धि, उन्नत बीज और वैज्ञानिक पद्धति से कृषि, कृषि यंत्रों के प्रयोग सहित महत्वपूर्ण ¨बदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही समेकित कीट व्याधि प्रबंधन, ¨सचाई प्रबंधन, श्रीविधि, शंकर धान, जीरो टिलेज, अरहर, उड़द, सब्जी, सोयाबीन की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्येंद्र चौधरी, सहायक पाट विकास पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौधरी, उप परियोजना निदेशक आत्मा शशिकांत झा, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण पंकज कुमार, कृषि समन्यवक संजय ¨सह, अमरनाथ कुंदन, किसान सलाहकार अरुण कुमार ¨सह, शशि, बालकृष्ण, संतोष, राजीव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.