फर्जी प्रमाण पर बहाल सेविका हुई चयन मुक्त
संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड के सागरथ पंचायत में फर्जी संस्थान की डिग्री लेकर आंगनबाड़ी सेविका
संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड के सागरथ पंचायत में फर्जी संस्थान की डिग्री लेकर आंगनबाड़ी सेविका के पद पर बहाली का खुलासा जांच में हुआ है। कदवा में उत्तर प्रदेश के केंद्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से प्राप्त डिग्री के आधार पर ही सागरथ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 29 में शांति कुमारी की सेविका पद पर हुई थी। उत्तर प्रदेश की डिग्री देख बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र जांच के लिए संबंधित संस्थान को भेजा था। आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार लाल द्वारा भी संस्थान से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। सभी तरह से जांच के बाद पाया गया कि संस्थान फर्जी है। उक्त संस्थान का शाखा दुर्गागंज में है। यहां से लोगों को बरगला कर प्रमाण पत्रों के नाम पर उगाही का खेल किया जा रहा है। फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उक्त सेविका की बहाली को विभाग ने निरस्त कर दिया गया है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि सेविका की बहाली को निरस्त कर दिया गया है। नियमावली के तहत उस केंद्र पर बहाली की जाएगी।