आपसी विवाद में दीरा चांदपुर में चली गोलियां
कटिहार। समेली प्रखंड के दीरा चांदपुर गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर जमकर फा
कटिहार। समेली प्रखंड के दीरा चांदपुर गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर जमकर फायरिग हुई। यद्यपि गोलीबारी में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिग किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले में प्रथम पक्ष के गांव निवासी बिनोद कुमार यादव ने गोली चलाने को लेकर सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बिनोद यादव ने कहा है कि उनका भाई व भतीजा अपने कामत से घर आ रहा था। इसी बीच गांव वासी रुद्रनारायण यादव द्वारा बिहार सरकार की जमीन पर मकान बनाए जाने का दोनों ने विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर रूद्रनारायण यादव के पक्ष के लोग बिनोद कुमार यादव के घर पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। साथ ही इसी बीच अमित कुमार यादव, लड्डू यादव और राजू यादव ने हवाई फायरिग शुरु कर दी। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों को जमा होते देख सभी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल ओपी अध्यक्ष को दी गई। वहीं दूसरी प्राथमिकी रूद्रनारायण यादव ने भी दर्ज कराई है। इसमें बिनोद कुमार यादव सहित दस लोगों के खिलाफ गाली-गलौज एवं रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पोठिया ओपी अध्यक्ष ने कहा कि दोनों प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी गई है।