आपसी समझौते से सुलझाया गया विवाद
कटिहार। भूमि विवाद के आपसी सहमति से निबटारे को लेकर विभिन्न थाना में जनता दरबार का आय
कटिहार। भूमि विवाद के आपसी सहमति से निबटारे को लेकर विभिन्न थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कई मामलों को आपसी सहमति के आधार पर सुलह कराने के साथ कई मामलों के लिए अगली तिथि मुकर्रर की गई।
सालमारी : आ•ामनगर थाना में अंचलांधिकारी शंभूनाथ राम तथा थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में छह आवेदन पहुंचे। जबकि पिछले सप्ताह का तीन आवेदन जनता दरबार में जमा था। कुल छह आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के बाद सुलह करा दिया गया। जबकि तीन मामले में अगली तिथि निर्धारित की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह सुलह का बेहतर माध्यम है लोग अपनी संमस्या को लेकर जनता दरबार में पहुंच सकते है, जहां त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस दौरान अंचल निरीक्षक हाफिजुर रहमान उर्फ टिकू, पूर्व जिला पार्षद रामजी प्रसाद केशरी, राजस्व कर्मचारी मु. साबिर, दीपनारायण तांती, अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
फलका : भूमि विवाद संबंधी मामले के निष्पादन को लेकर थाना परिसर में परामर्श सभा सह जनता दरबार का आयोजन किया गया। परामर्श सभा की अध्यक्षता पुअनि हरिनंदन साह एवं अंचल निरीक्षक आरिफ हुसैन ने संयुक्त रूप से किया। परामर्श सभा में चार मामलों का ऑन स्पॉट निबटारा किया गया। बताया कि भूमि विवाद मामले के निष्पादन को लेकर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसमें दोनों पक्षों के जरूरी कागजात की जांच पड़ताल करते हुए एवं आपसी सहमति के बाद मामले का निष्पादन किया जाता है। इस मौके पर अंचल लिपिक जीवन रजक, पीएलबी कुमार हर्षवर्द्धन, बालकृष्ण वत्स, मु. सोनू आलम आदि मौजूद थे।
प्राणपुर : भूमि विवाद के निबटारे के लिए थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीओ विनय कुमार व थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र से पांच मामला पहुंचा था। इसमें दो मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि तीन मामलों में अगली तिथि निर्धारित की गई।
समेली : पोठिया ओपी में समेली अंचलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दस दौरान ओपी अध्यक्ष राजकुमार चौधरी मौजूद थे। जनता दरबार में सात आवेदन पहुंचे, इसमें पांच मामलों को निष्पादन कर दिया गया है। कहा कि आपसी सहमति के आधार पर मामले का निष्पादन किया जाता है। उन्होंने लोगों ने भूमि संबंधी विवाद का निबटारा आपसी सहमति के आधार पर कराने की बात कही।