समारोह में कई ने ली भाजपा की सदस्यता
कटिहार। फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिलन समारोह का आयोज
कटिहार। फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष गुड्डी देवी, पूर्व विधायक महेश पासवान, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज राय, प्रखंड प्रमुख सतीश मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शंभू चौधरी आदि ने भी शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने कहा कि बिहार के विकास की स्थिति आप सबों के सामने है। जब तक सूबे की सरकार में भाजपा शामिल रही बिहार आगे बढ़ता रहा। अब विकास के नाम पर केवल बातें हो रही है। इस तुर्की ग्रामवासियों द्वारा दिए गए ज्ञापन पर उन्होंने कहा कि वहां जल्द ही बिजली की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही भंगहा पंचायत में हर बुनियादी सुविधाएं बहाल करने को भी वे लगातार प्रयासरत हैं। पूर्व विधायक श्री पासवान ने शराबबंदी की तारीफ की। यद्यपि उन्होंने महागठबंधन सरकार की अन्य कार्यों की जमकर आलोचना की। इस दौरान भंगहा ग्राम के प्रवीण कुमार पटेल, संजय पटेल, अमरनाथ पटेल, समिति सदस्य फनिगोपाल पटेल, गौतम कुमार, सोनू कुमार, बनारसी मंडल, सुमन कुमार पटेल, अरुण यादव, सुरेश शर्मा, अमृतनाथ पटेल, किशोर मंडल आदि ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। मंच संचालन पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय झा ने की।