Move to Jagran APP

जदयू के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष का विरोध शुरु, जमकर हुई नारेबाजी

कटिहार। जदयू के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष महेश मंडल के खिलाफ मनसाही जदयू में विरोध के स्वर

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 10:11 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 10:11 PM (IST)
जदयू के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष
का विरोध शुरु, जमकर हुई नारेबाजी
जदयू के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष का विरोध शुरु, जमकर हुई नारेबाजी

कटिहार। जदयू के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष महेश मंडल के खिलाफ मनसाही जदयू में विरोध के स्वर फूटने लगे हैं। मंगलवार को मनसाही में जदयू नेता अमर साह की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी सातों पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, जदयू के सभी बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव की एक आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक में जदयू नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष महेश मंडल के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लोग उपर से थोपे गए अध्यक्ष को नहीं मानते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश जी जन्म दिवस पर महेश मंडल ने किसी भी जदयू कार्यकर्ता को नहीं पूछा और अपनी ही मर्जी चलाई। अगर एक सप्ताह के अंदर महेश मंडल को प्रखंड अध्यक्ष के पद से नही हटाया गया तो सभी जदयू के पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बूथ सचिव सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रकिया से होनी चाहिए। बैठक के दौरान नीतीश कुमार जिदाबाद महेश मंडल हाय हाय के नारे लगते रहे। इस बैठक में अशोक मंडल, सुधीर प्रभाकर, उत्तम शर्मा, नारायण मंडल, संजय पासवान, बैजनाथ मंडल, रविशंकर तिवारी, छोटू गोश्वामी, संजय मंडल, राकेश गोश्वामी, छोटू सिंह, दिलीप पासवान, रामानंद मंडल, बैजनाथ साहनी, संजय सिंह, धीरेन सिंह, मु. अंसारुल हक, मो अनसुर रहमान, धीरेन मंडल, मु. मुर्शिद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.