नीतीश की अगुवाई में सूबे का हो रहा विकास: बलियावी
कटिहार। पूर्व राज्य सभा सदस्य सह विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी का कदवा में कार्यकर्ताओं ने भव्
कटिहार। पूर्व राज्य सभा सदस्य सह विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी का कदवा में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय चौक पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास एवं वरिष्ठ नेता अंजार आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बलियावी का माला पहना कर स्वागत किया।
इस दौरान श्री बलियावी ने कार्यकर्ताओं को नई सरकार बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई में सूबे का चहुमुंखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री का संकल्प विकसित बिहार बनाने का है, जिस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई सरकार में विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने लोगों से सरकार का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों से नियमित संपर्क बनाए रखने व सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने संगठन की मजबूती पर भी जोर देते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी नजर रखने की बात कही। इस मौके पर ओमप्रकाश भगत, मनोज भारती, सुनील कुमार, अजय कुमार, श्याम कुमार, सादिक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।