हसनगंज में अवैध रूप से हो रही मिट्टी की कटाई, विभाग उदासीन
कटिहार। हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी कटाई का धंधा फल-फूल रहा है। मिट्टी माि
कटिहार। हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी कटाई का धंधा फल-फूल रहा है। मिट्टी माफिया द्वारा किसानों को प्रलोभन देकर मिट्टी कटाई कर दूसरे जिले के ईंट भट्ठों में बिक्री की जा रही है। वहीं मिट्टी कटाई में चलने वाले दर्जनों ट्रैक्टर के रफ्तार की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती है। इसके बावजूद ऐसे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। दूसरी ओर ऐसे मिट्टी ढोने वाले वाहनों के पीछे का डाला खुला रहता है। इससे सड़कों पर मिट्टी गिरती रहती है और इससे उड़ने वाले धूलकण से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीण सड़कों का हाल भी खस्ता हो रहा है। इस कार्य मे लगे वाहन चालकों ने बताया कि मिट्टी पूर्णिया जिले के ईंट भट्ठा ले जाया जाता है। बता दें कि पूर्व में इस तरह के अवैध मिट्टी कारोबारियों के वाहनों को प्रखंड क्षेत्र में खनन विभाग द्वारा पकड़ा गया था। हाल के दिनों में विभाग के स्तर से बरती जा रही उदासीनता के कारण माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा है।