नगर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
कटिहार। शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में ईद मनाने को लेकर नगर थाना परिसर में सदर एसडीओ
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 09:43 PM (IST)
कटिहार। शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में ईद मनाने को लेकर नगर थाना परिसर में सदर एसडीओ शंकर शरण ओमी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर मेयर शिवराज पासवान, नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। एसडीओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगाया गया है। उन्होंने लोगों से ईद की नमाज कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने घरों में ही अदा करने की अपील की। नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि भाईचारगी के साथ लोग ईद की खुशियां मनाएं। इस मौके पर पूर्व उपमेयर मंजूर खान, विमल सिंह बैगानी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें