Move to Jagran APP

जीआर सूची में छूटे हुए लाभुकों का नाम जोड़ने में सहयोग करें जनप्रतिनिधि: सीओ

कटिहार। आपदा संपुष्टि पोर्टल एवं जीआर सूची में तकनीकी गड़बड़ी के चलते अनेकों लाभुकों का नाम नहीं जुड़ पाया है। वैसे लाभुकों का नाम जोड़ने में पंचायत प्रतिनिधि सहयोग कर सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM (IST)
जीआर सूची में छूटे हुए लाभुकों का नाम जोड़ने में सहयोग करें जनप्रतिनिधि: सीओ
जीआर सूची में छूटे हुए लाभुकों का नाम जोड़ने में सहयोग करें जनप्रतिनिधि: सीओ

कटिहार। आपदा संपुष्टि पोर्टल एवं जीआर सूची में तकनीकी गड़बड़ी के चलते अनेकों लाभुकों का नाम नहीं जुड़ पाया है। वैसे लाभुकों का नाम जोड़ने में पंचायत प्रतिनिधि सहयोग कर सकते हैं। प्रतिनिधि तत्परता से प्रशासन का सहयोग कर दें तो क्षेत्र के सभी लाभुकों का नाम पोर्टल से जुड़ जाएगा। उक्त बातें अंचलाधिकारी अमर कुमार राय ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में बाढ़ आपदा को लेकर आयोजित अनुश्रवण समिति की बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम ने की। अंचलाधिकारी अमर कुमार राय और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर बाढ़ और आपदा को लेकर जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि संभावित बाढ़ को लेकर आपदा संपुष्टि पोर्टल तैयार किया गया है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के 74,561 लोगों का आधार सीडिग किया जा चुका है। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 5,635 लोगों का नाम तकनीकी गड़बड़ी के कारण पोर्टल में नहीं जुड़ पाया है। जिसके चलते बड़ी समस्या हो रही है। आगे जाकर यह समस्या काफी परेशान कर सकती है। इस परेशानी का हल पंचायत प्रतिनिधि ही निकाल सकते हैं। आधार कार्ड में किसी तरह की समस्या रहने से पोर्टल में नाम नहीं जुड़ पा रहा है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि को आगे आने की जरूरत है। ताकि छूटे हुए लोगों का नाम सूची में जुट जाए। वहीं बैठक में संभावित बाढ़ को लेकर प्रतिनिधियों के परामर्श भी सुने गए तथा विभिन्न परामर्शों पर विचार विमर्श किया गया। इस संबंध में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम ने कहा कि प्रखंड और अंचल में तकनीकी सहायक की कमी नहीं है। सब लोग मिल जुलकर इमानदारी से और अच्छी नियत से काम करेंगे तो सारी समस्याओं का हल निकल आएगा। सभी लोगों का नाम पोर्टल से जुड़ जाएगा। ताकि समय पर आपदा और सहायता राशि सीधे लाभुकों के खाते पर भेजी जा सके। बीडीओ प्रियंका कुमारी ने भी पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि आपदा के लिए बनाए गए जीआर सूची में छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अंचल प्रशासन की सहायता करें। इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय सभी विभाग के पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के वरीय कार्यकर्ता, मुखिया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मु जिन्नाह, मु मूजा, यासीन,, मुखिया शमशाद आलम, अफरोज चौधरी, मु. कलाम, राधाकांत घोष आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.