Move to Jagran APP

संपूर्ण राजनीतिक क्रांति ही अभापपा का उद्देश्य: डॉ गाजी

संपूर्ण राजनीतिक क्रांति ही अखिल भारतीय परिवार पार्टी का लक्ष्य है। 2024 में होने वाला आम चुन

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 10:17 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 10:17 PM (IST)
संपूर्ण राजनीतिक क्रांति ही 
अभापपा का उद्देश्य: डॉ गाजी
संपूर्ण राजनीतिक क्रांति ही अभापपा का उद्देश्य: डॉ गाजी

संपूर्ण राजनीतिक क्रांति ही अखिल भारतीय परिवार पार्टी का लक्ष्य है। 2024 में होने वाला आम चुनाव देश की सारी सत्ताभोगी दलों और जनता के बीच होगा, जहां अखिल भारतीय परिवार पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। यह बातें पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गाजी शारिक ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 12 दिसम्बर 2019 से चुनाव आयोग में पार्टी पंजीकृत हो चुकी है। गांधीवादी विचारों पर चलने वाली यह पार्टी बाबा साहेब आंबेडकर के तैयार किये हुए संविधान में विश्वास रखती है। एपीजे अब्दुल कलाम के सपनों को साकार कर सम्राट अशोक के समय का भारत बनाना पार्टी का लक्ष्य है। पार्टी का उद्देश्य संपूर्ण राजनीतिक क्रांति करना है। राजनीति में अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने के लिए प्रत्येक भारतीय के लिए अवसर पैदा करना है। इसके लिए नियमित रूप से भारत के सभी 543 क्षेत्र में राजनीतिक ऑडिशन और साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। डॉ गाजी भारतीय ने बताया कि पार्टी के संस्थापक श्री शाहनवाज चौधरी भारतीय देश के पहले और एक मात्र राजनीतिज्ञ प्रशिक्षक हैं जिनके मार्गदर्शन व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह कुशवाहा भारतीय के नेतृत्व में पार्टी अपनी विचारधारा को लेकर लोगों के बीच पहुंच रही है। उन्होंने खुद को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.