जलजमाव के कारण बेघर हुए लोग, सड़क पर बिता रहे वक्त
कटिहार। लगातार हो रही बारिश व जलजमाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। प्रखंड
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 05:08 AM (IST)
कटिहार। लगातार हो रही बारिश व जलजमाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। प्रखंड क्षेत्र साहेबनगर पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित दलदलिया पुल के समीप बसे लोगों की परेशानी चरम पर है। जलजमाव के कारण इन परिवारों के लोग सड़कों पर समय गुजार रहे हैं। कोठी धार का जलस्तर बढ़ जाने के कारण पानी का फैलाव हो गया है। चारों ओर जलजमाव के कारण लोगों की परेशानी चरम पर है। लोगों ने प्रशासनिक स्तर पर राहत मुहैया कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें