स्लूइस गेट नहीं खोलने पर दी आंदोलन की धमकी
कटिहार। लगातार बारिश एवं नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण बरारी मे गंगा के तटबंध से स
कटिहार। लगातार बारिश एवं नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण बरारी मे गंगा के तटबंध से सटे निचले इलाके में जलजमाव से किसानों के सैकड़ों एकड़ मे लगी धान की फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। क्षेत्र के किसान ऐत नारायण सिंह, अशोक यादव, अभिचरण मेहता, मु नईम अख्तर, सरपंच खगेश यादव आदि का कहना है कि जलजमाव की निकासी को लेकर गंगा के राजापाकर तटबंध स्थित स्लूइस गेट को खोल दिया जाता है तो किसानों की फसल बच जाती। किसान मजदूर बेरोजगार संघ के संयोजक राजकिशोर यादव ने बताया कि गंगा के तटबंध के आसपास के भंडारतल, शिशिया, सुजापुर, कांतनगर पंचायत में किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। अगर तीन दिनों के अंदर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल काढ़ागोला के द्वारा उक्त गेट को खोलकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित नही कराई जाती है तो किसान आमरण अनशन को बाध्य होंगे। वहीं इस मामले को लेकर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के एसडीओ अंजनी कुमार सिंह बताया कि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है, और इसमे लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे मे अगर स्लूइस गेट खोला जाता है और तकनीकी खराबी से यह पुन: बंद नही हुआ तो बड़ी तबाही से इंकार नही किया जा सकता है।