सिलेंडर लीक होने से लगी आग में छह परिवारों के घर जले
कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के बिनोदपुर पंचायत अंतर्गत धाजा घाट में गैस सिलेंडर लीक करने से लग
कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के बिनोदपुर पंचायत अंतर्गत धाजा घाट में गैस सिलेंडर लीक करने से लगी आग में छह परिवारों का घर जल गया। अगलगी में घर में रखा फर्नीचर, अनाज, जरूरी कागजात सहित नगद जल गया। घटना में झुलसने से दो बकरी की मौत भी हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सोफिया खातून के घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीक होने से फूस के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट ने आस-पास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंचा। अगलगी में मु. रफीक, मु. तसलीम, मु. इरशाद, मु. वसीम, साफिया खातून सहित छह परिवारों का घर जल गया। अगलगी में मु. रफीक के घर में रखा दो लाख नगद जल गया। अगलगी में लाखों के नुकसान का अनुमान है। अंचलाधिकारी मनोज वर्णवाल ने मौके पर पहुंचकर अग्निपीड़ितों का हाल लिया। सीओ ने कहा कि अग्निपीड़ित परिवारों को प्रावधान के तहत सहायता मुहैया कराई जाएगी।