Move to Jagran APP

चौपाल में किसानों को मिले जैविक खेती के कई टिप्स

कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के नक्कीपुर पंचायत अंतर्गत पंचायत सरकार भवन में कृषि विभाग द्वारा जैवि

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 09:10 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 09:10 PM (IST)
चौपाल में किसानों को मिले
जैविक खेती के कई टिप्स
चौपाल में किसानों को मिले जैविक खेती के कई टिप्स

कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के नक्कीपुर पंचायत अंतर्गत पंचायत सरकार भवन में कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद सिंह एवं कृषि विज्ञानी डा केपी सिंह ने किया। इस मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक एसके झा, प्रख्ाड कृषि पदाधिकारी राम पुकार पासवान, कृषि समन्वय संजय सिंह, अर्जुन सिन्हा, मुकेश प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थे।

loksabha election banner

जिला कृषि पदाधिकारी ने जैविक खेती से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए जैविक खेती किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के लिए किसान एक दूसरे को जागरूक करने का काम करें। विभागीय स्तर से इसको लेकर प्रशिक्षण तथा अन्य सहायता की जानकारी भी दी गई। कृषि विज्ञानियों ने समूह के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सहित पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी जैविक खेती जरूरी है। इकाई क्षेत्रफल में उत्पादकता को इससे बढ़ाया जा सकता है। आत्मा के उप परियोजना निदेशक ने बताया कि मिट्टी का जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता पीढ़ी दर पीढ़ी दर बढ़ती है। किसान चौपाल में बेहतर खेती के लिए आधुनिक कृषि यंत्र एंव जैविक खेती के माध्यम से अधिक उत्पादन पर भी टिप्स दिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.