Move to Jagran APP

बारसोई नगर पंचायत की निर्विरोध मुख्य पार्षद बनी विमला देवी

संवाद सूत्र बारसोई कटिहार नगर पंचायत बारसोई के मुख्य पार्षद पद पर विमला देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 11:57 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 11:57 PM (IST)
बारसोई नगर पंचायत की निर्विरोध  मुख्य पार्षद बनी विमला देवी
बारसोई नगर पंचायत की निर्विरोध मुख्य पार्षद बनी विमला देवी

संवाद सूत्र, बारसोई, कटिहार: नगर पंचायत बारसोई के मुख्य पार्षद पद पर विमला देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। वार्ड संख्या 12 के पार्षद सह पूर्व मुखिया स्व गोपाल सिंह की पत्नी विमला देवी को सभी पार्षदों ने निर्विरोध रूप से चुनकर नगर पंचायत का मुख्य पार्षद बनाया। ज्ञात हो कि गुरुवार को सभी पार्षदों ने मिलकर मुख्य पार्षद का चुनाव सर्वसम्मति से किया। दिन के 11 बजे अनुमंडल कार्यालय के सभा भवन में चुनाव पर्यवेक्षक एडीएम विजय कुमार की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी राजेश्वरी पांडे ने जीत का प्रमाण पत्र देकर उन्हें विजय घोषित किया तथा पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। ज्ञात हो कि बारसोई नगर पंचायत के गठन को पांच वर्ष हुआ है। लेकिन इन पांच वर्षों में मुख्य पार्षद के लिए तीसरी बार चुनाव हुआ है। बारसोई नगर पंचायत की पहली मुख्य पार्षद शारदा देवी बनी थी। उनके विरूद्ध पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसके बाद उन्हें पदच्युत किया गया था। इसके बाद अमृता देवी बारसोई की दूसरी मुख्य पार्षद बनी थी। इनके विरूद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था। तीसरी बार विमला देवी पार्षदों की सहमति से मुख्य पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। वहीं इस अवसर पर डीसीएलआर शंकर कुमार पासवान, सीओ अमर कुमार राय, बीडीओ कुमारी प्रियंका, कार्यपालक पदाधिकारी बृज किशोर राम इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि सितंबर 2021 में निवर्तमान मुख्य पार्षद अमृता देवी के विरुद्ध पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसके बाद से बारसोई नगर पंचायत के मुख्य पार्षद का पद रिक्त था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.