नव पदस्थापित जिला पशुपालन पदाधिकारी ने किया योगदान
कटिहार। नवपदस्थापित जिला पशुपालन पदाधिकारी के रुप में डॉ. आनंदी प्रसाद सिंह ने शनिवार को
कटिहार। नवपदस्थापित जिला पशुपालन पदाधिकारी के रुप में डॉ. आनंदी प्रसाद सिंह ने शनिवार को अपना पदभार संभाल लिया। इसके अलावा अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी के रुप में डॉ. मनोहर कुमार व जिला गव्य विकास पदाधिकारी के रुप में कुंज बिहारी सिंह ने भी योगदान किया। तीनों अधिकारियों को चिकित्सकों व अन्य कर्मियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद नव पदस्थापित अधिकारियों ने सभी से परिचय लिया और कार्य गतिविधि की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग में चिकित्सक व कर्मी की कमी में को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी उचित कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. जलज, डॉ. तौफिक आलम, डॉ. रंजित कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अबु जंफर, डॉ. अमरजय कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रिकी कुमारी, सहित कार्यालय प्रधान सहायक रामबली राम व अन्य कर्मी मौजूद थे।