जन संघर्ष मोर्चा की बैठक में विकास समिति का गठन
कटिहार। जिला जन संघर्ष मोर्चा की बैठक प्राणपुर में पूर्व उप मुखिया लालू प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 09:54 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 09:54 PM (IST)
कटिहार। जिला जन संघर्ष मोर्चा की बैठक प्राणपुर में पूर्व उप मुखिया लालू प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आवास योजना, आयुष्मान ग्राम योजना में चल रहे व्याप्त भ्रष्टाचार पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ मंडल ने कहा कि ग्राम वासियों के निदान के लिए ग्रामीण स्तर पर एक कमेटी के गठन की जरुरत है। बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत में ग्रामीण विकास समिति का गठन किया गया। इसके अध्यक्ष किशोर कुमार एवं सचिव मुकेश कुमार झा चुने गए। इस मौके पर लड़डू ¨सह, लक्ष्मी कांत विस्वास, रामानंद मंडल, गीतानंद झा, दशरथ मंडल, मनबोध मंडल, रामप्रसाद मंडल, गुलजारी लाल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें