बाजा बजाने के विवाद में मारपीट, वार्ड पार्षद समेत आठ लोग नामजद
कटिहार। मनिहारी थाना क्षेत्र के मनिहारीहाट के निवासी बुध देव सिंह ने बाजा नहीं बजाने को ल
कटिहार। मनिहारी थाना क्षेत्र के मनिहारीहाट के निवासी बुध देव सिंह ने बाजा नहीं बजाने को लेकर हुई कहासुनी पर मारपीट करने के मामले को लेकर मनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें एक वार्ड पार्षद समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। दस अन्य लोगों के भी घटना में शामिल रहने की बात कही गई है।
पीड़ित बुधदेव सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 30 मार्च की सुबह आठ बजे के करीब नामजद आठ लोगों के साथ दस अन्य लोग मनिहारी हाट आए और अनिल राउत को मारपीट करने लगे। वे उन्हें बचाने का प्रयास किया तो सभी आरोपित धक्का-मुक्की किया और उन्हें और अनिल राउत को पकड़ लिया। दोनों को घसीट कर परमानंद शाह के घर के आगे लेकर चला गया और फिर वार्ड संख्या 12 के वार्ड पार्षद गुलाब चौधरी ने लाठी लेकर राजा सिंह को दिया और गाली देते हुए मारने को कहा। उसके बाद राजा सिंह ने उसके उपर जान से मारने की नियत से सिर पर कई लाठी मारी और इतने में छोटू भी आया और राड से सिर पर वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। बचाने आने पर उसकी मां और बहन पहुंची तो उन लोगों के साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई। उन लोगों ने जान से मारने की सार्वजनिक रूप से धमकी भी दी है।