मारपीट की घटना में पैक्स अध्यक्ष सहित छह जख्मी, तीन लोग गिरफ्तार
कटिहार। प्रखंड के तेतालिया पंचायत में सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में
कटिहार। प्रखंड के तेतालिया पंचायत में सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करने गए पैक्स अध्यक्ष सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने जख्मी को इलाज के दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घटना के तीन आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में थाना में दर्ज केस में जैनुल आबेदीन ने बताया है कि तेतियार में सरकारी जमीन पर घर बनाया जा रहा था। पंचायती के लिए मु. अंजान को बुलाया गया था। पंचायती में अपने साथ पैक्स अध्यक्ष फजलुर रहमान को लेकर पहुंचे थे। इसी बीच अंजान सहित अन्य लोगों ने धारदार हथियार से लैस होकर अचानक हमला कर दिया। बचाने आए उसके पुत्र एवं अन्य के साथ भी जमकर मारपीट किया गया। किसी तरह जान बचाकर वे लोग भागे। मारपीट को लेकर स्थानीय मुखिया मजाहिर, अंजान, अहमद, रागिब सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद दोनो पक्षों में तनाव देखा जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन आरोपित की गिरफ्तारी के बाद अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है।