Move to Jagran APP

पत्नी से हुआ विवाद, आक्रोशित पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कटिहार। बलरामपुर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा में कार्यरत मजदूर ने पत्नी से हुए विवाद के आ

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 09:35 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 09:35 PM (IST)
पत्नी से हुआ विवाद, आक्रोशित पति 
ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
पत्नी से हुआ विवाद, आक्रोशित पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कटिहार। बलरामपुर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा में कार्यरत मजदूर ने पत्नी से हुए विवाद के आक्रोश में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना गुरुवार की रात घटी है। मृतक की पहचान सुनील बर्मन के रुप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के सांठीमारी गांव का रहने वाला था।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार सुनील बलरामपुर के टाटा ईंट भट्ठा में कार्य करता था। साथ ही अपने परिवार के साथ यही रहता था। गुरुवार की रात किसी बात पर उसे अपनी पत्नी राधिका वर्मन से विवाद हो गया। इसी आक्रोश में रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना भट्ठा संचालक द्वारा बलरामपुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पहुंच घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी के फर्द बयान पर यू डी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है। घटना के बाद स्वजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.